फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railways is not paying service charge for 22 years, Rs 220 crore outstanding

Lucknow News: रेलवे 22 वर्ष से नहीं दे रहा सर्विस चार्ज, 220 करोड़ बकाया

Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Railways is not paying service charge for 22 years, Rs 220 crore outstanding
लखनऊ। पिछले 22 साल से बकाया सर्विस चार्ज न जमा करने पर नगर निगम ने एक बार फिर रेलवे को बिल भेजा है। रेलवे पर नगर निगम का 220 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के भवनों से नगर निगम गृहकर की बजाए सर्विस चार्ज लेता है। यह गृहकर से कम होता है। बकाया गृहकर की वसूली को लेकर नगर निगम केंद्र सरकार के भवनों के खिलाफ सीलिंग का कुर्की की कार्रवाई नहीं कर सकता है।
शहर के रेलवे के कार्यालय और काॅलोनियों पर करीब 220 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज बकाया है। इसे वह जमा जमा नहीं कर रहा है जबकि केंद्र सरकार के अन्य विभाग आयकर, दूर संचार, केंद्रीय भवन सहित अन्य विभाग लगातार सर्विस चार्ज दे रहे हैं। रेलवे अधिकारियों को लगातार मिलकर बताया जा रहा है कि शहर को सफाई, मार्ग प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने का काम गृहकर और सर्विस चार्ज के पैसे ही किया जाता है।
विज्ञापन




ऐसे में सर्विस चार्ज जमा किया जाए। उन्होंने बताया कि रेलवे के अलावा शहर में एक करोड़ रुपये से अधिक के 81 बकाएदार हैं। इसी तरह 50 लाख रुपये से अधिक के 139 और 50 हजार रुपये से अधिक के 26 हजार बकाएदार है। उनको नोटिस जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed