फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway station cleanliness survey: lucknow junction got 109th rank and charbagh got 150th rank

स्वच्छता रैकिंग की रिपोर्ट: पिछले वर्ष से बेहतर हुई लखनऊ जंक्शन व चारबाग की स्थिति, मिली ये रैंक

Thu, 03 Oct 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
railway station cleanliness survey: lucknow junction got 109th rank and charbagh got 150th rank
प्रतीकात्मक तस्वीर

सफाई को लेकर रेलवे व क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से कराए गए 720 स्टेशनों के सर्वे में लखनऊ जंक्शन को 109वीं तो चारबाग स्टेशन को 150वीं रैंक मिली है। स्टेशनों पर सफाई को बढ़ावा देने व यात्री सुविधाओं में इजाफे के लिए रेलवे की ओर से स्वच्छता रैंकिंग की रिपोर्ट तैयार करवाई जाती है।

विज्ञापन


रेलवे और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया मिलकर स्टेशनों का सर्वे करते हैं। बुधवार को जारी रिपोर्ट में पार्किंग, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया, ट्रैक, वेंडर एरिया, एफओबी व पेयजल आदि पर रैंकिंग तैयार की गई है। इसमें प्रॉसेस इवेल्यूएशन, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन व सिटिजन फीडबैक में स्कोरिंग हुई।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ मंडल की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। फैजाबाद ने मंडल का नाम रोशन किया है। चारबाग स्टेशन की भी रैंकिंग सुधरी है। गत वर्ष 400 स्टेशनों के सर्वे में चारबाग को 260वां स्थान मिला था। इस बार 720 स्टेशनों के सर्वे में रैंकिंग 150 आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग को एक हजार में मिले 798 अंक

railway station cleanliness survey: lucknow junction got 109th rank and charbagh got 150th rank
चारबाग को एक हजार में 798 अंक मिले हैं। वाराणसी स्टेशन 86वें नंबर पर रहा। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि लखनऊ जंक्शन हमेशा सफाई में अव्वल रहा है। इससे पहले हुई स्वच्छता रैंकिंग में जंक्शन को छठा और 45वां स्थान मिल चुका है। इस बार जंक्शन को 109वां स्थान मिला है। इसे एक हजार में 816 अंक मिले हैं।

फैजाबाद की ऑल इंडिया रैंकिंग 22
ऑल इंडिया स्वच्छता रैंकिंग में उत्तर रेलवे के फैजाबाद व अयोध्या स्टेशन का बढ़िया प्रदर्शन रहा। फैजाबाद को 22वां और अयोध्या को 136वां स्थान मिला। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में फैजाबाद अव्वल रहा है। साल 2018 में इसे एक हजार में 522.99 स्कोर मिला था। इस बार की रैंकिंग में 883.14 अंक मिले हैं। इसी तरह अयोध्या को गत वर्ष 469.38 और इस बार 804.69 अंक मिले।

रेलवे जोन भी रैंकिंग में ऊपर उठे
एक ओर जहां लखनऊ मंडलों की स्थिति बेहतर हुई है, वहीं रेलवे जोन भी ओवरऑल रैंकिंग में उठे हैं। उत्तर रेलवे 2018 में 14वें नंबर पर था, इस बार यह छठे नंबर पर है। पूर्वोत्तर रेलवे 12वें से 11वें नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed