फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway prs will be closed due to server maintenance

तीन घंटे के लिए बंद रहेगी रेलवे की पूछताछ और आरक्षण सेवा, जानिए कब

Fri, 06 May 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 May 2016 01:36 PM IST
सार

  • सर्वर बंद होने से प्रभावित होगी रेलवे की पूछताछ सेवा
  • 8 मई को दिल्ली स्थित सर्वर को किया जाएगा अपग्रेड
  • रात 11.45 से तीन बजे का समय किया गया है तय

विज्ञापन
 railway prs will be closed due to  server maintenance
डेमो

विस्तार

नई दिल्ली स्थित रेलवे के सर्वर को अपग्रेड करने के लिए 8 मई को रात 11.45 बजे से तीन बजे तक उसे बंद किया जाएगा। इससे लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और पूछताछ सेवा 139 बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में स्थापित सर्वर के जरिये रेल टिकट बनाने और पूछताछ केंद्र का संचालन होता है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रात 11.45 से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है ताकि लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर के बंद से लखनऊ सहित पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोनों में इसका प्रभाव पड़ेगा। लिहाजा रात में ट्रेनों में सफर करने वालों को सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि पूछताछ के लिए रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed