फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway planning for insurance of mobile and laptop of passengers.

सफर में मोबाइल, लैपटॉप चोरी होने पर अब रेलवे करेगा भरपाई

Sun, 25 Sep 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
 railway planning for insurance of mobile and laptop of passengers.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

ट्रेन में सफर के दौरान आपका बैग, मोबाइल या लैपटॉप चोरी हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे आपके सामान का भी इंश्योरेंस करेगा ताकि गुम होने पर उसकी भरपाई हो जाए।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी बीमा कंपनियों के साथ मिलकर इसका प्रारूप तैयार कर रहा है। उम्मीद है, रेलमंत्री सुरेश प्रभु जल्द ही योजना की घोषणा करेंगे।

उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोन के यात्रियों के लिए हाल ही में इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 92 पैसे में यात्रियों का बीमा किया जा रहा है। अब तक 42 लाख यात्री बीमा करा चुकेहैं।
विज्ञापन


इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अब यात्रियों के मोबाइल, बैग, लैपटॉप वगैरह का बीमा करने की योजना बनाई है। निगम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एके मनोचा ने बताया कि फिलहाल इंश्योरेंस का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा, जो ऑनलाइन टिकट बुक कराएंगे। इस बाबत निजी कंपनियों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा लाभ

 railway planning for insurance of mobile and laptop of passengers.

ट्रेन में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के साथ स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया के पैसेंजरों को भी यह लाभ मिल सकेगा, बशर्ते उनके पास आरक्षित टिकट हो।

सूत्रों की मानें तो पहले चरण में मोबाइल व लैपटॉप को योजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद लूट व डकैती की वारदातों पर भी इंश्योरेंस का लाभ यात्रियों को मिल सकेगा। बीमा राशि पर मंथन चल रहा है। यह 50 पैसे से एक रुपये के बीच हो सकती है।

अभी ट्रेन में सामान चोरी होने पर कोच अटेंडेंट या कंडक्टर को सूचित करना पड़ता है। इसके बाद जीआरपी में मामला दर्ज होता है। चोरी के बाद मोबाइल व लैपटॉप यात्रियों को मुश्किल से ही मिल पाते हैं।

इसलिए इंश्योरेंस हो जाने से यात्रियों को खासा फायदा मिलेगा। गौरतलब है, ट्रेनों और स्टेशन परिसर से प्रतिवर्ष आठ से दस हजार मोबाइल चोरी होते हैं।

जनरल यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

 railway planning for insurance of mobile and laptop of passengers.

रेलवे की ओर से इंश्योरेंस की सुविधा फिलहाल ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को मिल रही है। पर, जल्द ही इसमें अनारक्षित श्रेणी के टिकटों यानी सामान्य यात्रियों को भी शामिल किया जाएगा। इस बाबत कंपनियों से बात चल रही है।

बढ़ेगी कीमत, 5 रुपये में होगा बीमा
बीमा के लिए तीन कंपनियों आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, रॉयल सुंदरम, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो 92 पैसे में इंश्योरेंस कर रही हैं। यह ठेका एक साल के लिए है। पर, अब  कीमत बढ़ाने की तैयारी है।

संभावना है कि इसके एवज में यात्रियों से 5 रुपये वसूले जाएं। हालांकि, इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली धनराशि में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

अभी दुर्घटना आदि होने पर क्रमश: 10 लाख, 7.5 लाख व दो लाख रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed