{"_id":"6a04a3c7862642fd0c0df9d5","slug":"railway-northern-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1736328-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काम पूरा, आज से बहाल होंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काम पूरा, आज से बहाल होंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। झांसी-लखनऊ और आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें बृहस्पतिवार से लखनऊ तक आएंगी। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद की जगह कानपुर के रास्ते ही लखनऊ पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से कानपुर में गंगा नदी के पुल पर गर्डर लांचिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार से प्रतिदिन आठ घंटे का मेगा ब्लाक खत्म कर दिया गया है। दरअसल रेलवे ने दो अप्रैल से 13 मई तक कार्य के चलते सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कानपुर से लखनऊ के बीच डाउन लाइन का ब्लाक लिया था। इसकी वजह से मुंबई , पुणे, झांसी व आगरा सहित कई ट्रेनों को कानपुर में निरस्त किया गया था। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद के रास्ते रोजाना दो घंटे देरी से आ रही थी। बृहस्पतिवार से यह सभी ट्रेनें बहाल कर दी जाएंगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन