फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway News: 72 trains may be "lost" in fog, list being prepared, passengers will face inconvenience

Railway News: 72 ट्रेनें कोहरे में हो सकती हैं ''गुम'', बन रही सूची, यात्रियों को होने वाली है असुविधा

Sun, 05 Oct 2025 08:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Oct 2025 08:18 PM IST
सार

रेलवे सूत्रों के अनुसार 72 ट्रेनें निरस्त की जा सकती हैं, जबकि कुल 110 ट्रेनों का संचालन बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा होने पर हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Railway News: 72 trains may be "lost" in fog, list being prepared, passengers will face inconvenience
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कोहरे में ट्रेनों के निरस्तीकरण को लेकर उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 72 ट्रेनें इस वर्ष दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल हो सकती हैं। इसे लेकर सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष कोहरे में रेलवे ट्रैक पर विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित होता है। ट्रेनें घंटों देरी की शिकार होती हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त करता है। पहले चरण में उत्तर रेलवे प्रशासन ने आठ ट्रेनों की सूची जारी की है, जिन्हें दिसंबर से फरवरी के बीच निरस्त किया जाएगा। इसी क्रम में अब उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन अपनी ट्रेनों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें कोहरे के सीजन में कैंसिल किया जाएगा। यह ट्रेनें दिसंबर से तीन महीनों के लिए संचालित नहीं होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अरबपतियों की लिस्ट: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई; NRI List में भी धमाका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काली कमाई खपाने को GST अफसरों का पैंतरा: रॉयल्टी बढ़ाकर खरीदे पहाड़; बिल्डर को ढाल बनाकर अकूत धन लगाया ठिकाने


रेलवे सूत्रों के अनुसार 72 ट्रेनें निरस्त की जा सकती हैं, जबकि कुल 110 ट्रेनों का संचालन बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा होने पर हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रेलवे बोर्ड का निर्देश है कि कोहरे में कम से कम ट्रेनों का संचालन बाधित हो। ऐसे में रेलवे अफसरों के सामने कैंसिल होने वाली ट्रेनों की संख्या सीमित रखने की चुनौती भी है।

52 ट्रेनें पिछले वर्ष हुई थीं निरस्त
बीते वर्ष कोहरे में जनता एक्सप्रेस सहित करीब 52 ट्रेनें निरस्त हुई थीं। ये सभी उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेनें थीं। ऐसे में इस वर्ष निरस्त होने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्घि से यात्रियों की दिक्कत और बढ़ेगी। रेलवे प्रशासन की दलील है कि कोहरे में यात्रियों की संख्या भी कम होती है, ऐसे में ट्रेनें निरस्त होने से कम यात्री ही प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed