फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jk cement rich list hurun report nri richest list 2025 Alakh Pandey broke record for earnings full list

अरबपतियों की लिस्ट: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई; NRI List में भी धमाका

Sun, 05 Oct 2025 09:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 09:26 AM IST
सार

देश को सबसे ज्यादा अरबपति देने वाली कंपनियों में जेके सीमेंट भी शामिल हो गई है। इसके पांच सदस्य भारत के शीर्ष उद्योगपतियों की सूची में पहुंच गए हैं। यानी कानपुर का सिंघानिया परिवार दौलत का सिंबल बनकर उभरा है। 8 हजार करोड़ की छलांग के साथ अलख पांडेय की नेटवर्थ 14 हजार करोड़ से अधिक पहुंच गई है। आगे पढ़ें और देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
jk cement rich list hurun report nri richest list 2025 Alakh Pandey broke record for earnings full list
अरबपतियों की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेके सीमेंट देश की उन शीर्ष कंपनियों में शुमार हो गई, जिसने सबसे ज्यादा अरबपति दिए हैं। इस लिस्ट में एशियन पेंट्स, गोदरेज, पिडीलाइट, इंफोसिस और डाबर इंडिया जैसी कंपनियां हैं। जेके सीमेंट के पांच अरबपतियों में माधव सिंघानिया, राघवपत सिंघानिया, कविता यदुपति सिंघानिया, सुशीला सिंघानिया और अभिषेक सिंघानिया के नाम हैं।

विज्ञापन


हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघानिया परिवार ने वर्ष 1975 में जेके सीमेंट की शुरुआत की थी जिसकी जड़ें आज भारत से लेकर यूएई तक फैल चुकी हैं। कानपुर के जेके परिवार के पांचों सदस्यों की कुल नेटवर्थ करीब 31 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें तीन चौथाई अकेले राघवपत और माधव सिंघानिया के पास है।

विज्ञापन

रिचलिस्ट में शामिल जेके सीमेंट के 5 सदस्य-

  1. माधवकृष्ण सिंघानिया - 11440 करोड़
  2. राघवपत सिंघानिया - 11440 करोड़
  3. कविता यदुपति सिंघानिया - 3030 करोड़
  4. सुशीला देवी सिंघानिया - 2460 करोड़
  5. अभिषेक सिंघानिया - 2440 करोड़

अलख पांडेय ने कमाई में तोड़ा रिकार्ड

प्रयागराज के अलख पांडेय देश के दूसरे अरबपति बन गए हैं। उनकी दौलत में पिछले एक साल में सबसे तेज वृद्धि हुई है। एक वर्ष पहले उनकी नेटवर्थ करीब 6000 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 14 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। उनके ऊपर केवल जैक्सन ग्रुप के सतीश कुमार गुप्ता का नाम है। इनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 241 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि कुल नेटवर्थ के मामले में वह अलख पांडेय से पीछे हैं। सतीश के पास 13320 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन

लुलु मॉल के यूसुफ अली 9वें सबसे रईस एनआरआई

लुलु माल बनाने वाले यूसुफ अली 9वें सबसे अमीर अप्रवासी भारतीय हैं। अबू धाबी निवासी युसुफ अली के पास 46 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। सबसे अमीर एनआरआई की सूची में पहले स्थान पर गोपीचंद हिंदुजा, दूसरे नंबर पर लक्ष्मी निवास मित्तल, तीसरे पर जय चौधरी हैं। उनके बाद वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, शापोर पालोनी मिस्त्री, श्रीप्रकाश लोहिया, विवेक चंद सहगल, जयश्री उल्लाल और राकेश गंगवाल के भी नाम हैं।

सबसे ज्यादा अरबपति देने वाली कंपनियां-

रैंक कंपनी अरबपतियों की संख्या
1 एशियन पेंट्स 12
2 एल्केम लेबोटरीज 11
3 ट्यूब इन्वेस्टमेंट 08
4 पिडीलाइट 07
5 पेज इंडस्ट्रीज 06
5 गोदरेज 06
5 एमलगमेंशन्स 06
6 पॉलीकैब इंडिया 05
6 जेके सीमेंट 05
6 इंफोसिस 05
6 कलरटैक्स इंडस्ट्रीज 05
6 डाबर इंडिया 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed