फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway masks are not comfortable workers complaints reaches in Lucknow divison office

रेलवे के मास्क से कर्मचारियों को हो रही परेशानी, एक घंटे में ही घुटने लगता है दम

Sat, 20 Jun 2020 10:44 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Jun 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Railway masks are not comfortable workers complaints reaches in Lucknow divison office
रेलवे स्टेशन पर मास्क पहने पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया

रेलवे प्रशासन द्वारा बनवाए गए मास्क को लगातार लगाए रहने से रेलकर्मियों का दम घुट रहा है। ऐसी कई शिकायतें लखनऊ मंडल कार्यालय तक पहुंची हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने वर्कशॉप में सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट बनवाने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में भी सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट बनाने का काम शुरू किया गया। जिसकी आपूर्ति रेलवे के विभागों में की गई। सेफ्टी डिपार्टमेंट के एक रेलकर्मी ने बताया कि मास्क थ्री लेयर है, लेकिन यह इतना मोटा है कि उसमें हवा की आवाजाही ही नहीं हो पाती। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक कर्मी ने बताया कि पर्दे वाले कपड़े से मास्क बना दिया गया है। यह साइज में भी बड़ा है और आंख तक ढक लेता है। मुश्किल से घंटेभर लगाने के बाद इस मास्क में दम घुटने लगता है। इतना ही नहीं, मास्क को बांधने वाली डोरी भी बार-बार खुल जाती है। इससे काम करते वक्त दिक्कतें होती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ने ढंकवाया मुंह 
चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर पुष्पक व लखनऊ मेल से उतरने वाले यात्रियों को आरपीएफ ने मास्क पहनने को कहा। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में जिन यात्रियों ने मास्क नहीं पहन रखा था, उन्हें रुमाल या गमछे से मुंह ढंकवाने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी गई।


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि मास्क बनाने के लिए वर्कशॉप में मौजूद कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन मास्क को पूरी तरह खराब कहना गलत होगा। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed