Ambedkar Nagar News: रेलवे कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा, मौके पर ही मौत
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान ही हार्ट अटैक आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ग्रुप डी कर्मचारी को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। वह सुबह अपनी ड्यूटी के लिए आए थे। घटना से रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को खबर दी गई तो वह रोते बिलखते पहुंचे।
जानकारी के अनुसार रेलवे ग्रुप डी फैयाज वर्तमान में अकबरपुर में ग्रुप डी के पद पर तैनात थे। वह अकबरपुर के गांव मोहसिन मंसूरपुर के रहने वाले थे। सुबह 5:45 बजे वह स्टेशन ड्यूटी के लिए पहुंचे। तभी अचानक प्लेटफार्म नंबर एक पर उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इस पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें सीपीआर दिया गया।
ये भी पढ़े- लखनऊ: चेन लूटने वाले दो बदमाशों से देर रात मुठभेड़, पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग; दोनों के पैर में लगी गोली
ये भी पढ़े- UP: युद्ध के दौरान हमलों से बचाव के लिए आज राजधानी सहित पूरे प्रदेश में होगी मॉक ड्रिल, बुलंदशहर सबसे संवेदनशील
जानकारी मिलने पर आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम मौके पहुंचे। उधर खबर परिजन को भी दे दी गई। अधिकारी उसको तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम ने बताया कि कर्मचारी की ड्यूटी करते समय उसको हार्ट अटैक आया, इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.