{"_id":"f2c2b0a6e94333aa7d00c3ad15689285","slug":"railway-employees-decide-to-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस के लिए रेलवे कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस के लिए रेलवे कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन
निशांत यादव/ लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लगभग 13 लाख रेलवे कर्मचारी बोनस के लिए सोमवार को प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा सोमवार को लखनऊ में थे।
उन्होंने यह घोषण एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूरे देश में रेलवे से जुड़े सभी कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सूत्रों की मानें, तो हर साल रेलवे कर्मचारियों को दशहरा से पहले बोनस दिया जाता है। जिसकी घोषणा सितंबर के पहले हफ्ते तक कर दी जाती है।
लेकिन इस साल सितंबर के दूसरे हफ्ते तक बोनस प्रकिया से जुड़ा कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे रेलवे कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारी ये भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि रेलवे में 6 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की वजह से काफी हद तक संभावना है कि बोनस से एक दिन का पैसा कटकर मिले।