फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway crossing inspection

Lucknow News: आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

Sat, 27 Dec 2025 05:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
railway crossing inspection
आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोहरे में ट्रेनों के बेहतर संचालन व हादसों को रोकने के उद्देश्य से बीती शुक्रवार रात पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल अटरिया-सीतापुर रेलखंड की क्रॉसिंगों पर पहुंचे। उन्होंने रेलकर्मियों की सतर्कता जांची। साथ ही नियमित गश्त व अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश रेलकर्मियों को दिए।
जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन में चुनौतियां बढ़ जाती हैं। दृश्यता कम होने से दु्र्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में डीआरएम गौरव अग्रवाल ने अटरिया स्टेशन एवं अटरिया-सीतापुर सेक्शन के बीच दो रेलवे क्रॉसिंगों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन, गेटमैन से सुरक्षित ट्रेन परिचालन के संबंध में बातचीत की। कर्मचारियों को रेल संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया उपस्थित रहीं। शीत ऋतु में रेलवे में कई उपाय अपनाए जा रहे हैं। गेटमैनों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने एवं पटरी पर नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। औचक निरीक्षणों के माध्यम से  कर्मचारियों की सजगता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

आधी रात रेलवे क्रॉसिंगों पर पहुंचे डीआरएम, जांची सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed