फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway administration increase frequency of many special trains

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए

Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Railway administration increase frequency of many special trains
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब ये गाड़ियां 30 जून के बाद भी दौड़ेंगी। रेलवे बोर्ड ने एडवांस रिवर्जेशन के लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन (क्रिस) को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर कोच्चुवेली एक्सप्रेस (02511/12), छपरा-दिल्ली स्पेशल (05115/16), गोरखपुर एलटीटी स्पेशल (05017/18) , छपरा एलटीटी एक्सप्रेस (05101/02) , गोरखपुर मुम्बई फेस्टिवल एक्सप्रेस (02597/98) के फेरों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

साथ ही लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र स्पेशल (02529/30), गोरखपुर आनंदविहार एक्सप्रेस (02595/96), गोरखपुर पुणे स्पेशल (05029/30) के फेरे बढ़ाए गए हैं।
गोरखपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (02587/88), भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ स्पेशल (05097/98) तथा गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस (05045/46) के फेरों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग के चलते ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस (05403) में 18 जून को तथा बांद्रा गोरखपुर स्पेशल (05404) में 19 जून को सेकंड सीटिंग क्लास की तीन अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।
ऐसे ही गोरखपुर मुंबई (02597) में 22 जून से 27 जुलाई तक तथा मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस (02598) में 23 जून से 28 जुलाई तक सेकंड सीटिंग क्लास की तीन बोगियां लगेंगी।

इधर, छपरा की ट्रेनों को हरी झंडी
28 जून से लखनऊ से छपरा के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है। छपरा लखनऊ जंक्शन स्पेशल (05053) पहली जुलाई से और लखनऊ जंक्शन छपरा स्पेशल (05054) 28 जून से चलाई जाएगी। छपरा फर्रुखाबाद स्पेशल (05083) 29 जून से तथा फर्रुखाबाद छपरा स्पेशल (05084) 30 जून से, छपरा कचहरी गोमतीनगर स्पेशल (05114) पहली जुलाई से तथा गोमतीनगर छपरा कचहरी स्पेशल (05113) दो जुलाई और गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस (02595) 17 जून एवं आनंद विहार गोरखपुर स्पेशल (02596) 18 जून से चलेगी। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने छपरा लखनऊ जंक्शन (05053/54) और छपरा फर्रुखाबाद स्पेशल (05083/84) छपरा के रैक में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में सेकंड सीटिंग क्लास की आठ, स्लीपर की आठ, थर्ड एसी की दो और एसी सेकंड की एक बोगी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed