फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railing started on Bhinga-Tendua and Navva Nevada road dip.

Lucknow News: भिनगा-तेंदुआ व नव्वा नेवादा मार्ग डिप पर लगने लगी रेलिंग

Mon, 15 Jul 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Railing started on Bhinga-Tendua and Navva Nevada road dip.
​भिनगा तेंदुआ मार्ग ​स्थित केन नाला पर लगाईर् जा रही रेलिंग।
श्रावस्ती। भिनगा तालबघौड़ा मार्ग स्थित तेंदुआ रतनपुर के पास केन नाला पुल की रेलिंग नहीं है। यही हाल भुजंगा से नव्वा नेवादा जाने वाले मार्ग का भी है। यह समाचार अमर उजाला ने तीन जुलाई को सचित्र प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान में लेते हुए इन दोनों ही पुलों पर रेलिंग का निर्माण शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन

भिनगा ताल बघौड़ा मार्ग स्थित तेंदुआ रतनपुर के पास केन नाला पुल की रेलिंग नहीं थी जिससे बाढ़ के कारण पुल के ऊपर कई फिट पानी का तेज बहाव हो जाता था।। जबकि इस मार्ग से एसएसबी व राजपुर चौकी पुलिस सहित करीब 25 गांवों की दो लाख आबादी प्रभावित होती थी। यही हाल भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भुजंगा से नव्वा नेवादा जाने वाले मार्ग का भी था। जहां केन नाला पर बने डिप के रेलिंग न होने के कारण आठ गांव की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हो रही थी। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा ने अवर अभियंता नेहा व जूनियर अभियंता नीरज से इसकी जांच कराया था। जांच में पुष्टि के बाद इन दोनों ही स्थानों पर रेलिंग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed