फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rail passengers will get relief from shuttle service

शटल सेवा से इन रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, देखें- ऐसे करेगी काम

Mon, 08 Jul 2019 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
rail passengers will get relief from shuttle service
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे की शटल सेवा जल्द ही पटरियों पर आएगी। इससे उन यात्रियों को खासा फायदा होगा, जो ब्रेक जर्नी करते हैं। उन्हें रेलवे ब्रेक जर्नी वाले स्टेशन पर दूसरी ट्रेन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए रेलवे एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर, मेमू व डेमू का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में रेलवे ने यह सेवा असम के रंगिया व नार्थ लखीमपुर रूट पर शुरू की है। जल्द ही इसे उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लागू किया जाएगा। दरअसल, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी रेलवे जोन में ट्रैक मेंटेनेस का काम जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन


इससे बहुत सी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बहुतों को बदले रूट से गुजारा जा रहा है तो तमाम शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में यात्रियों को को रेलवे में ब्रेक जर्नी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें- क्या है ब्रेक जर्नी

rail passengers will get relief from shuttle service
प्रतीकात्मक तस्वीर

मान लीजिए यात्री को लखनऊ से गोवा जाना है तो उसे लखनऊ से झांसी और फिर झांसी से गोवा के लिए दो ट्रेनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसे ब्रेक जर्नी कहते हैं। इसमें दूसरी ट्रेन के लिए यात्रियों को टिकट लेने के साथ-साथ काफी इंतजार तक करना पड़ता था।

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे ऐसे यात्रियों की सहायता के लिए शटल सेवा शुरू कर रहा है। इस शटल सेवा से यात्रियों को खासी मदद मिलेगी। रेलवे ने पहले चरण में पूर्वोत्तर भारत के असम में इसे शुरू किया गया है।

इसमें राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन दिल्ली, अवध असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन अमृतसर एक्सप्रेस को शटल सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों को स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद रंगिया व नॉर्थ लखीमपुर से गुजारा जा रहा है, जिससे पैसेंजरों को राहत हो रही है।

इन रूटों पर चल सकेंगी शटल सेवाएं

rail passengers will get relief from shuttle service
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों की मानें तो लखनऊ सहित दिल्ली, मुरादाबाद मंडलों में मरम्मत के काम चलते रहते हैं। यही नहीं चारबाग में मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिससे गोमती सहित 33 ट्रेनें निरस्त हैं। ऐसे में शटल सेवा की शुरुआत होने से चारबाग से दिल्ली, मुरादाबाद, चण्डीगढ़, देहरादून, फैजाबाद व वाराणसी रूट के यात्रियों को मदद मिलेगी।

ऐसे काम करेगी ये सेवा
शटल सेवा के तहत मान लीजिए इलाहाबाद से कानपुर वाया लखनऊ जा रहे यात्री का लखनऊ में ब्रेक जर्नी है तो यहां उसकी ट्रेन पहुंचने पर दूसरी ट्रेन का इंतजाम होगा। इसके लिए ट्रेनों की टाइमिंग का शेड्यूल सेट किया जाएगा। मसलन, इलाहाबाद से लखनऊ पहुंचे यात्री को मेल-एक्सप्रेस, इंटरसिटी, पैसेंजर, मेमू वगैरह की सुविधा दी जाएगी। जिससे पैसेंजर आगे का सफर कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed