शटल सेवा से इन रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, देखें- ऐसे करेगी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में रेलवे ने यह सेवा असम के रंगिया व नार्थ लखीमपुर रूट पर शुरू की है। जल्द ही इसे उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लागू किया जाएगा। दरअसल, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी रेलवे जोन में ट्रैक मेंटेनेस का काम जोरशोर से चल रहा है।
इससे बहुत सी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बहुतों को बदले रूट से गुजारा जा रहा है तो तमाम शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में यात्रियों को को रेलवे में ब्रेक जर्नी करनी पड़ती है।
जानें- क्या है ब्रेक जर्नी
मान लीजिए यात्री को लखनऊ से गोवा जाना है तो उसे लखनऊ से झांसी और फिर झांसी से गोवा के लिए दो ट्रेनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसे ब्रेक जर्नी कहते हैं। इसमें दूसरी ट्रेन के लिए यात्रियों को टिकट लेने के साथ-साथ काफी इंतजार तक करना पड़ता था।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे ऐसे यात्रियों की सहायता के लिए शटल सेवा शुरू कर रहा है। इस शटल सेवा से यात्रियों को खासी मदद मिलेगी। रेलवे ने पहले चरण में पूर्वोत्तर भारत के असम में इसे शुरू किया गया है।
इसमें राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन दिल्ली, अवध असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन अमृतसर एक्सप्रेस को शटल सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों को स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद रंगिया व नॉर्थ लखीमपुर से गुजारा जा रहा है, जिससे पैसेंजरों को राहत हो रही है।
इन रूटों पर चल सकेंगी शटल सेवाएं
ऐसे काम करेगी ये सेवा
शटल सेवा के तहत मान लीजिए इलाहाबाद से कानपुर वाया लखनऊ जा रहे यात्री का लखनऊ में ब्रेक जर्नी है तो यहां उसकी ट्रेन पहुंचने पर दूसरी ट्रेन का इंतजाम होगा। इसके लिए ट्रेनों की टाइमिंग का शेड्यूल सेट किया जाएगा। मसलन, इलाहाबाद से लखनऊ पहुंचे यात्री को मेल-एक्सप्रेस, इंटरसिटी, पैसेंजर, मेमू वगैरह की सुविधा दी जाएगी। जिससे पैसेंजर आगे का सफर कर सकेंगे।