{"_id":"584152be4f1c1b0e1ede82ec","slug":"rail-minister-suresh-prabhu-missed-flight-from-lucknow-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में छूटी रेलमंत्री की फ्लाइट, समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए सुरेश प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में छूटी रेलमंत्री की फ्लाइट, समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए सुरेश प्रभु
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Dec 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने से पहले छूट गई। वह लखनऊ में रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने आए थे। उन्हें जेट की 9w-360 फ्लाइट से लखनऊ से मुम्बई जाना था। कार्यक्रम के बाद वह अमौसी एयरपोर्ट समय से नहीं पहुंच सके जिसके चलते उनकी फ्लाइट छूट गई। फ्लाइट छूटने की खबर से रेल मंत्रालय में हंगामा मच गया।
बता दें कि सुरेश प्रभु लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने आए थे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी थे। कार्यक्रम के दौरान सुरेश प्रभु ने कहा, रेल में काफी लंबे वक्त से निवेश नहीं किया गया है।
रेल में यात्रियों की संख्या तो लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन साधन नहीं बढ़ाए गए। निवेश नहीं होगा तो नई लाइन नहीं बनेगी जिसकी वजह से ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
लोग यात्रा करने के बाद थकान महसूस करते हैं। इसके बाद सीढ़ियां चढ़ने में भी दिक्कत होती है, खानपान सेवा में भी सुधार करने की जरूरत है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने रेल को बड़े पैमाने पर प्राथमिकता दी है।