फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raids on four medicine firms, panic

Lucknow News: चार मेडिसिन फर्मों पर छापे, हड़कंप

Sun, 26 Jan 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Raids on four medicine firms, panic
लखनऊ। अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में नकली लेविपिल 500 एमजी दवा बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को चार फर्मों पर छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। एक फर्म संचालक स्टोर बंदकर भाग निकला। टीम ने स्टोर सील कर दिया है।
विज्ञापन

दवा के नमूने जांच के लिए भेजने के साथ पूरी मार्केट में इस दवा की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। ड्रग विभाग के अफसरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य व नीलेश कुमार शर्मा ने फर्म मेसर्स तुमदाते फार्मस्युटिकल्स, मेसर्स दुर्गा डिस्ट्रीब्यूटर्स, मेसर्स आरआर फार्मा व मेसर्स एमके फार्मा पर छापा मारा। टीम को देखते ही मेसर्स एमके फार्मा का संचालक स्टोर बंदकर भाग निकला। टीम ने स्टोर सील कर गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसर्स आरआर फार्मा में लेविपिल 500 एमजी के 38 व चार अन्य दवाओं के दस पत्ते मिले। बाकी दो फर्मों से भी लेविपिल 500 एमजी दवा जब्त कर जांच के लिए भेजी गई। ब्रजेश कुमार ने बताया कि चारों फर्मों को मेडिसिन मार्केट की ही फर्म मेसर्स न्यू बाबा फार्मा से दवा की सप्लाई की गई। औषधि विभाग मेसर्स न्यू बाबा फार्मा की जांच पहले ही कर चुका है। अभी इसका लाइसेंस निलंबित है।




मिर्गी के दौरे में काम आती है दवा



ड्रग इंस्पेक्टर नीलेश ने बताया कि लेविपिल 500 एमजी दवा झटके या मिर्गी के दौरे आने पर दी जाती है। एक फर्म ने इसकी नकली दवा बेचे जाने की शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। जांच में दवाएं नकली मिलीं तो संबंधित फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed