{"_id":"5bc6bfebbdec2269a5528b40","slug":"raids-of-up-stf-and-delhi-police-for-arresting-of-ex-bsp-mp-son-ashish-pandey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच गेस्ट हाउस और होटल में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच गेस्ट हाउस और होटल में छापा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
delhi man Gun
पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे आशीष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने मिलकर पांच गेस्ट हाउस पर छापा मारा है। जबकि होटल में भी छापेमारी की। हालांकि अभी अशीष पांडेय का कुछ पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि अंबेडकरनगर के बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने नई दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात में गुंडागर्दी की थी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने लखनऊ पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी की।
लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। डीजीपी ओपी सिंह ने आशीष की तलाश में एसटीएफ को भी लगा दिया है।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आशीष पांडेय मूलरूप से अंबेडकरनगर का है। लखनऊ में गोमतीनगर के विभवखंड और गौतमपल्ली स्थित संतुष्टि अपार्टमेंट में रहता है। उसके पिता राकेश पांडेय अंबेडकरनगर से बसपा से विधायक और सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पांच सितारा होटल में खुलेआम पिस्टल लेकर गुंडई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस दोपहर बाद करीब चार बजे उसकी तलाश में लखनऊ पहुंची। आरकेपुरम थाना के एसएचओ हरीशचंद्र के नेतृत्व में आई पुलिस टीम सबसे पहले आशीष के संतुष्टि अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में पहुंची।

Trending Videos
एसएसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए सरोजनीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर को साथ भेजा गया था। पुलिस ने संतुष्टि अपार्टमेंट में आशीष के फ्लैट की करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी ली। हालांकि वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा।
इसके बाद पुलिस टीम उसके अन्य ठिकानों पर देर रात तक दबिश देती रही। एसएसपी ने बताया कि आशीष की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम विभव खंड और संतुष्टि अपार्टमेंट स्थित आवास पर लगा दी गई थी। एसटीएफ की एक टीम ने भी दोपहर को दोनों जगह पहुंचकर आशीष के बारे में जानकारी ली।