{"_id":"68ec0025f31a7a18f10457b0","slug":"raids-in-lucknow-and-unnao-in-search-of-three-gang-rape-accused-lucknow-news-c-13-knp1050-1425416-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों की तलाश में लखनऊ व उन्नाव में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों की तलाश में लखनऊ व उन्नाव में दबिश
Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों छोटू, विशाल व बाबू घर पर नहीं मिले। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में मलिहाबाद, काकोरी और उन्नाव सहित कई जगहों पर दबिश दे रही हैं।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात मुठभेड़ में घायल ललित कश्यप और गिरफ्तार किए गए आरोपी मेराज को रविवार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि नामजद आरोपी छोटू, विशाल व बाबू घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी है। तीन टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि रविवार को पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया। सोमवार को उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़ित किशोरी की वन स्टाॅप सेंटर में काउंसिलिंग भी कराई गई है।
यह है घटना
बंथरा के हरौनी में शनिवार दोपहर दोस्त के साथ बाग में बातचीत कर रही 17 साल की किशोरी के दोस्त के साथ मारपीट कर पांच युवकों ने वहां से भगा दिया और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती ने घटना को बताया शर्मनाक
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दुखद व शर्मनाक बताया। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला उत्पीड़न के साथ दुष्कर्म व हत्या आदि की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख्त जरूरत है। महिला सम्मान तो दूर, महिलाओं की सुरक्षा पहले व अत्यंत जरूरी है।