{"_id":"5fb629459412e40c6d522d41","slug":"raid-to-stop-hukkabar-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: प्रतिबंध के बावजूद जिले में हुक्का बार संचालित होने का खुलासा, प्रशासन ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: प्रतिबंध के बावजूद जिले में हुक्का बार संचालित होने का खुलासा, प्रशासन ने की छापेमारी
Thu, 19 Nov 2020 01:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
रेड के दौरान की गई कार्रवाई का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले में प्रतिबंध होने के बाद भी हुक्का बार संचालित होने का खुलासा हुआ है। नगर कोतवाली के आगे एक शॉपिंग सेंटर में गुरुवार को एक हुक्काबार चलते मिला। जानकारी मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने वायरल हुए वीडियो की पड़ताल कर रेस्टोरेंट में पहुंचकर जांच की। हालांकि, टीम के वहां पहुंचने पर रेस्टोरेंट में हुक्का नहीं मिला।
विज्ञापन
नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर के आगे स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ युवाओं का हुक्का पीते वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने टीम भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस भी नहीं था। बुधवार को ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया फिलहाल हुक्का बार संचालित होने की जानकारी से जिले में खलबली मची हुई है।