{"_id":"5e8d84c28ebc3e6fd73c8c01","slug":"raid-on-ration-and-pan-masala-shop-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे मुनाफाखोर, महंगी दाल बेचने पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे मुनाफाखोर, महंगी दाल बेचने पर दर्ज कराया केस
Wed, 08 Apr 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर खाने-पीने की चीजों के दामों में देखने को मिल रहा है। सख्ती के बावजूद कालाबाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को भी मुनाफाखोरी और पैकेजिंग में खामियों पर कई पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने खुद ग्राहक बन कर पुराने लखनऊ में एक दुकान पर छापा मार बड़ी मात्रा में पान मसाला पकड़ा।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी की टीमों ने मंगलवार को मड़ियांव में गोविंद किराना स्टोर पर अरहर दाल 100 रुपये किलो बिकते पाया। इस पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
तेलीबाग में शिव प्रोविजन पर मूंगफली के पैकेट तो ओम साईं जनरल स्टोर पर भुजिया के पैकेट पर जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं पाई गईं। दोनों के खिलाफ बाट-माप विभाग ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। श्रीनगर कॉलोनी में गुप्ता जनरल स्टोर पर लेबलिंग और पैकेजिंग नहीं पाए जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
Trending Videos
बीकेटी में भी पान मसाला बेचते गिरफ्तार
बख्शी का तालाब में लॉकडाउन में पुलिस टीम ने भौली गांव में पान मसाला बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस को ट्विटर पर सूचना दी थी। जिसके आधार पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की टीम ने छापा मारी कर युवक को दबोचा।
पकड़ा गया युवक शिखर चौरसिया भौली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 24 पैकेट पान मसाला, डेढ़ सौ पैकेट तंबाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
पकड़ा गया युवक शिखर चौरसिया भौली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 24 पैकेट पान मसाला, डेढ़ सौ पैकेट तंबाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।