फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in forrmer SP MLA house in Bahraich.

Bahraich : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के ठिकानों पर विजिलेंस के छापे, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Mon, 27 Nov 2023 07:35 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Nov 2023 07:35 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का नाम एनआरएचएम घोटाले में आया था। जिसके बाद से इनकी जांच चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश पर लखनऊ विजलेंस ने इनकी संपत्ति जांच के लिए मुकदमा दर्ज किया था

विज्ञापन
Raid in forrmer SP MLA house in Bahraich.
पूर्व विधायक के आवास पर छापेमारी करने पहुंची विजलेंस टीम व मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक पर कुछ दिन पूर्व लखनऊ विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार की दोपहर विजिलेंस टीम ने अचानक छापा मारा। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची विजिलेंस की तीन टीमों ने पूर्व विधायक के बहराइच शहर स्थित आवास, कार्यालय व पयागपुर स्थित आवास पर संपित्त की जांच की। इस दौरान घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पूर्व विधायक, उनके भाई मौके पर मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे की छापेमारी के बाद टीम वापस चली गई।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का नाम एनआरएचएम घोटाले में आया था। जिसके बाद से इनकी जांच चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश पर लखनऊ विजलेंस ने इनकी संपत्ति जांच के लिए मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद रविवार की दोपहर लगभग एक बजे लखनऊ व अयोध्या की विजलेंस टीमों ने एक साथ इनके दो घरों व कार्यालय पर छापा मारा। लगभग एक बजे भारी पुलिस बल के साथ पहुंची विजलेंस टीम ने बहराइच कृषि विज्ञान केन्द्र के सामने स्थित आवास पर धावा बोला। टीम के अंदर प्रवेश करते ही पुलिस कर्मियो ने बाहर से ताला जड़ दिया। इस दौरान बाहर तैनात पुलिस टीम ने किसी को भी आवास के बाहर रुकने नहीं दिया और कुछ भी नहीं बताया। लगभग एक बजे के समय ही एक टीम ने महिला अस्पताल के सामने स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय पर भी छापा मारा। हांलांकि यहां भी जांच के बाद टीम बिना कोई बात किए रवाना हो गई।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - प्रतिमा अनावरण: राजीव गांधी के राजनीतिक दुश्मन वीपी सिंह से अब कांग्रेस को बैर नहीं, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस का प्लान: नए चेहरों के जरिये दूसरी पंक्ति के नेता तैयार करने की रणनीति; कार्यकारिणी में इन्हें भी जगह


मौके पर नहीं रहे पूर्व विधायक, पिता रहे मौजूद
एक बजे के समय ही सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या सेक्टर के पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार भारतीय और पुलिस क्षेत्रधिकारी रूपेंद्र गौड की अगुआई में टीम ने पूर्व विधायक के पयागपुर स्थित मुख्य घर पर छापेमारी की। लगभग तीन घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान पूर्व विधायक के पिता राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। लेकिन पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व उनके छोटे भाई नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर विपिन श्रीवास्तव मौके से नदारत रहें। छानबीन के बाद बाहर निकले पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रमेश कुमार भारतीय से जानकारी का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए।

विजलेंस कर रही पांच मुकदमें की जांच
अचानक शुरु हुई छापेमारी व छापेमारी के बाद घर से बाहर निकले एसपी विजलेंस रमेश कुमार भारतीय ने तो कुछ भी नहीं बताया। लेकिन इस दौरान बाहर मौजूद एक अधिकारी से बात की गई। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ विजलेंस में पांच केस चल रहे हैं। जिसकी जांच चल रही है।

बाहर से टीम आई है। मुझसे पुलिस टीम मांगी गई थी। पुलिस टीम उनकी जरुरत के हिसाब से उपलब्ध करवा दी गई है। प्रकरण की जानकारी जांच टीम द्वारा दी जाएगी। - प्रशांत वर्मा, एसपी बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed