{"_id":"6386d99e8c551420775133d8","slug":"raid-in-eight-districts-in-up-for-fake-pills-of-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कैंसर की नकली दवाओं को लेकर आठ जिलों में छापे, हिमाचल व यूपी की टीमें कर रहीं संयुक्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कैंसर की नकली दवाओं को लेकर आठ जिलों में छापे, हिमाचल व यूपी की टीमें कर रहीं संयुक्त जांच
Wed, 30 Nov 2022 09:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:48 AM IST
सार
कैंसर की नकली दवाओं को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल व यूपी की संयुक्त टीमों ने आठ जिलों में छापेमारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी और लोनी में पकड़ी गई नकली दवाओं के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। यूपी व हिमाचल प्रदेश की टीम संयुक्त रूप से छापा मार रही है। आगरा, इटावा, अलीगढ़ के बाद अब कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के कई दवा कारोबारी भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निशाने पर हैं। मंगलवार को आठ जिलों में दुकानों की जांच की गई और तीन सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
बद्दी में मिली दवा कंपनी के तार आगरा से जुड़े थे। यहां के व्यापारी मोहित बंसल से पूछताछ के बाद दो दिन में करीब 45 थोक विक्रेताओं की जांच की गई, लेकिन यहां से नकली दवाओं का स्टाक नहीं मिला। अब हिमाचल प्रदेश की टीम भी यहां आ गई है।
विज्ञापन
ऐसे में दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से इटावा और अलीगढ़ में जांच पड़ताल की है। इन दोनों जगह से कई सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उप आयुक्त ड्रग एके जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में जांच की जा रही है। इटावा और अलीगढ़ में हुई जांच के दौरान कई जिलों में दवा भेजने के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन