फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid in charbagh railway station found expiry date food

चारबाग रेलवे स्टेशन: छापेमारी में मिले एक्सपायरी डेट के फूड प्रॉडक्ट, रंगे हाथ पकड़े गए दो टिकट बाबू

Sat, 24 Jun 2023 07:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई औचक छापेमारी में दो स्टॉलों में एक्सपायरी डेट के फूड प्रॉडक्ट बिकते मिले। साथ ही अवैध वसूली कर रहे दो टिकट बाबू भी धरे गए। 

विज्ञापन
raid in charbagh railway station found expiry date food
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : demo pic

विस्तार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बीती रात उस वक्त हड़कम्प की स्थिति पैदा हो गई, जब सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा अचानक स्टेशन पहुंच गईं। उन्होंने टिकट बुकिंग काउंटर की जांच की, जिसमें दो बुकिंग क्लर्क यात्रियों से अतिरिक्त रकम वसूलते धरे गए। दोनों को चार्जशीट दे दी गई है। वहीं स्टेशन पर एक्सपायरी डेट का खानपान का सामान बेचने वाले दो स्टॉल बंद करवाए गए। पार्किंग में ओवरचार्जिंग करना भी भारी पड़ा तथा बगैर टिकट यात्रा करने वाले पैसेंजरों से 40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन पर अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। खानपान से लेकर बगैर टिकट यात्रा करने वालों तथा पार्किंग में ओवरचार्जिंग व टिकट काउंटरों पर अव्यवस्थाओं की इन शिकायतों की पड़ताल के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा गत शुक्रवार रात अचानक स्टेशन पहुंच गईं।
विज्ञापन


उनके पहुंचने पर ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। वह सीधे बुकिंग हॉल में बने टिकट काउंटरों पर गईं, जहां यात्रियों से फीडबैक भी लिया। टिकट काउंटर पर बैठे बाबुओं के कैश की जांच करवाई गई, जिसमें चीफ बुकिंग क्लर्क एमके सिंह व बुकिंग क्लर्क ब्रजेश यादव के पास से अधिक कैश पाया गया। उनके द्वारा बुक किए गए टिकटों से यह कैश ज्यादा था। ऐसे में उन्होंने दोनों से पूछताछ की, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को चार्जशीट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेच रहे थे एक्सपायरी आइटम, दो स्टॉल बंद

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर खानपान के स्टॉलों की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौजूद बीएच कैटरिंग सर्विस व निवेदिता किचन स्टॉल पर एक्सपायरी डेट का सामान बेचा जा रहा था। स्टॉल पर जनता खाना के इक्का-दुक्का पैकेट ही थे। कहीं तारीख व एक्सपायरी नहीं थी। ऐसे में दोनों स्टॉलों को बंद करवा दिया गया है। दोनों पर जुर्माने की रकम नियमों के अनुसार तय की जा रही है।

बेटिकट यात्रियों पर लगाया 37 लाख जुर्माना

चारबाग रेलवे स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों में 5157 यात्री बेटिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। उनसे जुर्माने के रूप में 37 लाख रुपये की वसूली की गई। इतना ही नहीं जून में अब तक टिकट चेकिंग से साढे छह करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है।


पार्किंग में ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि पार्किंग में ओवरचार्जिंग की भी शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद आरक्षण केंद्र के नीचे बनी पार्किंग पर जुर्माना लगाया गया है। पैसेंजरों से फीडबैक लिया गया है। पेयजल, साफ-सफाई से लेकर उन्हें दी जाने वाली प्रत्येक सुविधाओं की पड़ताल की गई, जो कमियां मिलीं, उन्हें दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed