{"_id":"5abff33a4f1c1bc7618b4c50","slug":"raid-in-bjp-leader-s-godown-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के गोदाम में एफसीआई का छापा, किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के गोदाम में एफसीआई का छापा, किया गया सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के वजीरजगंज के पांडेयगंज स्थित भाजपा नेता मनीष गुप्ता के गोदाम में शनिवार देर रात एफसीआई का अनाज उतरने की सूचना पर एडीएम सप्लाई चंद्रप्रकाश ने छापा मारा। गोदाम कर्मचारियों से सूचना पाकर व्यापारी नेता जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर आई वजीरगंज पुलिस ने हालात संभाले। इस दौरान प्रशासन की टीम ने भाजपा नेता को मौके पर बुलवाया, लेकिन कोई नहीं आया। फिलहाल गोदाम सीज कर दिया गया है। मनीष का भाई रजनीश इलाके का पार्षद भी है।
विज्ञापन
एडीएम सप्लाई ने बताया कि गोदाम में एफसीआई का अनाज उतारे जाने की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके पर पहुंचने पर एक ट्रक मिला जिसमें गेहूं-चावल की बोरियां लदी थीं। प्रशासन की टीम को देखते ही कर्मचारी बोरियां छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी पाकर स्थानीय व्यापारी जुट गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। एडीएम सप्लाई ने आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस को बुलवा लिया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह फोर्स लेकर पांडेयगंज आ गए और व्यापारियों को समझाकर शांत कराया।