फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raibarelly News: Former Pradhan was locked in a room and beaten brutally with sticks, referred to Lucknow.

Raibarelly News : पैसों के लेनदेन में पूर्व प्रधान को कमरे में बंद करके डंडों से पीटा, लखनऊ रेफर

Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी पूर्व प्रधान की पिटाई करते दिखे। मारपीट में पूर्व प्रधान को सिर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। जिला अस्पताल के बाद हालत गंभीर होने पर पूर्व प्रधान को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Raibarelly News: Former Pradhan was locked in a room and beaten brutally with sticks, referred to Lucknow.
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

गुरुबख्शगंज चौराहे पर रविवार की शाम जन सुविधा केंद्र संचालक और उसके दो साथियंो ने पैसंो के लेनदेन में एक पूर्व प्रधान को कमरा बंद करके डंडंो से जमकर पीटा। यही नहीं पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया कि पूर्व प्रधान ने उसके दुकान में लूटपाट की है।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी पूर्व प्रधान की पिटाई करते दिखे। मारपीट में पूर्व प्रधान को सिर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। जिला अस्पताल के बाद हालत गंभीर होने पर पूर्व प्रधान को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के संग्रामखेड़़ा मजरे गुलरिहा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान बलबीर सिंह के नवंबर माह में खाते से तीन बार में ५६ हजार रुपये निकल गए थे। उन्हंोने इसकी शिकायत उन्नाव में साइबर क्राइम पुलिस से की थी। पुलिस से पीडि़त को जानकारी हुई कि रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज चौराहा स्थित सहज जन सुविधा केंद्र से उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे पूर्व प्रधान जन सुविधा केंद्र पहुंचकर खाते से पैसे की जानकारी करने लगा। इससे आक्रोशित केंद्र संचालक ने अपने दो साथियंो के साथ मिलकर पूर्व प्रधान को कमरे के अंदर घसीटकर बंद कर लिया और डंडे से बेरहमी के साथ पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।


पहले आरोपियंो ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उनकी सारी पोल खुल गई। थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि घायल के चचेरे भाई अवनीश सिंह की तहरीर पर गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय निवासी आशीष सिंह, सरेनी थाना क्षेत्र के लखनापुर निवासी अमन सिंह, पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनंो को हिरासत लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed