फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul reached Arjun Pasi's house amid heavy rain

Lucknow News: भारी बारिश के बीच अर्जुन पासी के घर पहुंचे राहुल

Wed, 21 Aug 2024 04:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul reached Arjun Pasi's house amid heavy rain
नसीराबाद क्षेत्र के पिछवरिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद राहुल गांधी। - फोटो : संवाद
नसीराबाद (रायबरेली)। पिछवरिया गांव में अर्जुन पासी के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी ने बारिश की भी परवाह नहीं की। यहां तक कि अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले तमाम कार्यक्रमों को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी दोपहर 1:38 बजे पिछवरिया गांव पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। कार से उतरने के बाद राहुल गांधी अर्जुन के परिवारीजनों से घर के एक कमरे में मिले। मां दुलारा से पूरी बात जानी। न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और हर संभव मदद की बात कही। करीब 17 मिनट तक राहुल गांधी परिवार के बीच रहे। अर्जुन की मां दुलारा के अलावा छोटे भाई अजीत व अमित से भी उन्होंने बात की।
विज्ञापन

इसके बाद राहुल गांधी ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की। वहीं घटना को लेकर भी ग्रामीणों से अलग से बातचीत की। राहुल दोपहर 2:05 बजे गांव से रवाना हो गए। उनके जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने बताया कि सांसद ने परिवार की माली हालत ठीक करने, बच्चों की शिक्षा- दीक्षा में मदद व अर्जुन के हत्यारोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र आए राहुल
15 साल तक अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी मंगलवार को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र के पिछवरिया गांव में दिखे। नसीराबाद क्षेत्र सलोन विधानसभा का हिस्सा है और अमेठी लोकसभा सीट में सलोन विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। काफी समय बाद राहुल गांधी जब सलोन विधानसभा के क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने वहां के हालात को लेकर ग्रामीणों से बात की। उनके साथ अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

अर्जुन के हत्यारों को फांसी दो के लगे नारे
नसीराबाद (रायबरेली)। जैसे ही राहुल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद और अर्जुन पासी के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए। इस पर राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह कोर्ट का मामला है। इस पर वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन परिवार को न्याय मिले, उससे वह पीछे नहीं हटेंगे।


डीएम-एसपी से बोले-सख्त कार्रवाई करें
पिछवरिया गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक अग्रवाल से सांसद राहुल गांधी ने फोन पर बात की और हत्या के मामले में मिलने को कहा। इस पर डीएम और एसपी दोनों फुरसतगंज पहुंचे जहां पर राहुल गांधी ने मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता राशि और अन्य मदद दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed