{"_id":"5c417b93bdec2259c53dffd4","slug":"rahul-gandhi-s-two-days-amethi-visit-from-23-janu","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया भी होंगी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया भी होंगी साथ
Fri, 18 Jan 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी व सोनिया गांधी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर 23 जनवरी को अमेठी आएंगे। इस बार उनके साथ पार्टी की संरक्षक व उनकी मां सोनिया गांधी भी होंगी। दोनों 23 जनवरी को विशेष विमान से सीधे फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगे।
विज्ञापन
फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस संरक्षक एवं रायबरेली सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर चली जाएंगी। वहां से राहुल गांधी कार से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान राहुल तिलोई व सलोन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष का दो दिवसीय अमेठी दौरा इसके पहले चार जनवरी को प्रस्तावित था। इस दौरान संसद सत्र में भाग लेने की वजह से वे नहीं आ सके थे। अब उनका दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 23 जनवरी से तय हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, उनकी मां सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दोनों नेता भएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन यानि 24 जनवरी को राहुल जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भी शिरकत कर सकते हैं।
हालांकि, अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने राहुल के दो दिवसीय कार्यक्रम का पुष्टि की है।