फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi replied back on mayawati's statement.

Raebareli: मायावती के पलटवार पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, पहले दिया गया मेरा बयान सही है

Fri, 21 Feb 2025 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पहले दिए गए अपने बयान को सही करार दिया है। बता दें कि उनके बयान पर मायावती ने पलटवार किया था।

विज्ञापन
Rahul Gandhi replied back on mayawati's statement.
रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने माडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरेडिका के कार्यों की तारीफ की। कहा कि दुनिया भर में चीजों का प्रोडक्शन कम हो रहा है, देश में भी यही हो रहा है लेकिन आरेडिका भारी संख्या में रेल डिब्बे बनाकर कीर्तिमान बना रही है। वो करीब एक घंटे तक आरेडिका में रहे।

विज्ञापन


परिसर से निकलते वक्त राहुल गांधी से मायावती के पलटवार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मायावती को लेकर उन्होंने पूर्व में जो बयान दिया था वो सही है। बता दें कि उन्होंने जिले में दलित छात्रों को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव में अगर मायावती इंडिया गठबंधन का हिस्सा होतीं तो भाजपा सत्ता में न आ पाती।
विज्ञापन


मायावती ने किया था ये पलटवार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पलटवार किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस जिन राज्यों में मजबूत है या जहां उनकी सरकारें हैं, वहां बसपा व उनके अनुयाइयों के साथ उसका द्वेष व जातिवादी रवैया है। यूपी जैसे राज्य में जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें करना यह उस पार्टी का दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी गठबंधन किया बसपा को नहीं ट्रांसफर हुआ वोट
सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में मायावती ने कहा कि बसपा ने यूपी व अन्य राज्यों में जब भी कांग्रेस जैसी जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा तब हमारा बेस वोट उन्हें ट्रांसफर हुआ लेकिन ये पार्टियां अपना बेस वोट बसपा को ट्रांसफर नहीं करा पाईं। ऐसे में बसपा को हमेशा घाटे में ही रहना पड़ा है। वैसे भी कांग्रेस व भाजपा आदि का चाल, चरित्र, चेहरा हमेशा डॉ. भीमराव आंबेडकर, उनकी अनुयायी बसपा व उसके नेतृत्व, उनके दलित-बहुजन अनुयायियों एवं आरक्षण आदि का घोर विरोधी रहा है जिससे देश संविधान का समतामूलक व कल्याणकारी उद्देश्य पाने में काफी पीछे है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed