फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi reached Sultanpur MP MLA court, Congress workers showered flowers

Sultanpur News : एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी : बोले, मैं निर्दोष, राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा

Fri, 26 Jul 2024 04:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

सुल्तानपुर से लौटते समय राहुल गांधी ने एक मोची की दुकान पर गाड़ी रूकवाई। उन्होंने कुछ देर वहां बैठकर मोची से बात की और उसके रोजमर्रा के काम आमदनी आदि को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi reached Sultanpur MP MLA court, Congress workers showered flowers
कोर्ट के अंदर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में मानहानि का केस झेल रहे रायबरेली सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। बाहर मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि वे निर्देाष हैं और राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सुल्तानपुर से लौटते समय राहुल गांधी ने विधायक नगर चौराहा गुप्तारगंज कूरेभार में एक मोची की दुकान पर गाड़ी रूकवाई। उन्होंने कुछ देर वहां बैठकर मोची से बात की और उसके रोजमर्रा के काम आमदनी आदि को लेकर चर्चा की। इसके अलावा खुद जूते की सिलाई करके भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के दौरान 15 जुलाई 2018 को बंगलुरु में गृह मंत्री के खिलाफ उन्होंने एक टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता ने उनके विरुद्ध मानहानि का केस दायर किया था। इस मामले में कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया था। राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को पहली बार कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई थी। शुक्रवार को इस मामले में वे दूसरी बार कोर्ट के सामने पेश हुए। करीब 11 बजे कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी ने 20 मिनट कोर्ट में रहकर अपना बयान दर्ज कराया।



इस दौरान कचहरी में खचाखच भीड़ थी। राहुल गांधी के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी उनसे मिलने को आतुर दिखे। कचहरी के बाहर कई जिलों से आए कांग्रेसी उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को अदालत में परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलूरू में 15 जुलाई 2018 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को विचारण के लिए तलब किया था। 20 फरवरी को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed