फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi is ready to become PM...

पीएम बनने को तैयार हुए राहुल गांधी

Fri, 24 Jan 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is ready to become PM...

प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के मसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बहुमत मिलने पर अगर सांसद उन्हें अपना नेता चुनते हैं तो वह पीएम बनने को तैयार हैं।

विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। उनके अनुसार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करना लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है।
विज्ञापन


दस साल के संसदीय कार्यकाल में दूसरी बार राहुल ने स्थानीय मीडिया से मुलाकात की। अमेठी दौरे के अंतिम दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री का चुनाव निर्वाचित सांसद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव बाद हमारी सरकार आती है और अगर सांसद मुझे चुनते हैं तो मैं पीएम पद के बारे में जरूर सोचूंगा।

उनसे पूछा गया था कि अमेठी और कांग्रेस के लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो क्या वह यह जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार होंगे। मनमोहन सिंह को भी हमारे चुने हुए सांसदों ने प्रधानमंत्री चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed