फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi in amethi in teacher's day.

राहुल बोले, गांधी जी को मानता हूं अपना गुरू

Fri, 05 Sep 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुसाफिरखाना (अमेठी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुसाफिरखाना (अमेठी) Updated Fri, 05 Sep 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in amethi in teacher's day.

कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा बहुत कमजोर है। इसको और गुणवत्तापरक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को न केवल काबिल बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाने पर जोर दें। बच्चे बेहतर इंसान बनेंगे तो अपनी ऊर्जा बेहतर कामों में लगाएंगे।

विज्ञापन


राहुल शुक्रवार को एएच इंटर कॉलेज में आयोजित एक शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि सभी कहते हैं कि बच्चे देश के भविष्य हैं। यह बात मैं भी मानता हूं। हमारे बच्चे पूरी दुनिया में अपना जोश दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


देश को आगे बढ़ाने के लिए ऊर्जा की जरूरत है लेकिन केवल इससे काम नहीं चलेगा। इसके लिए लक्ष्य व सही दिशा निर्देशन की जरूरत होती है। यह कार्य हमारे गुरुजन ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को इंजीनियर, साइंटिस्ट और डॉक्टर बनाया जा सकता है लेकिन सिर्फ इससे देश आगे नहीं बढ़ेगा। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को एक बेहतर इंसान की भी जरूरत होती है।

गांधी और हिटलर का दिया उदाहरण

rahul gandhi in amethi in teacher's day.

राहुल गांधी ने बताया कि गांधी जी को मैं गुरु मानता हूं। गांधी जी तथा हिटलर दोनों में ऊर्जा थी। सही लक्ष्य की वजह से गांधी जी ने देश को संवारा, वहीं हिटलर से पूरी दुनिया का नुकसान हुआ।


राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा बहुत कमजोर है और इसमें सुधार के लिए सबको काम करना होगा। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त 34 शिक्षकों को शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष मिश्र, प्रधानाचार्य जेपी तिवारी ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में छात्र निशांत राय ने राहुल गांधी को अपने हाथों से बनाया डॉ. राधाकृष्णन का चित्र भेंट किया।

राहुल ने शिक्षक से पूछा सवाल

rahul gandhi in amethi in teacher's day.

राहुल ने अपने सफर की एक कहानी भी सुनाई। कहा कि सफर के दौरान पास में बैठे एक अध्यापक से पूछा कि अच्छे बच्चे तथा खराब बच्चे की पहचान क्या है। इस पर अध्यापक ने बताया कि सभी बच्चे अच्छे होते हैं।

कमी होती है तो सही परवरिश की। सही परवरिश मिले तो ऊर्जावान बच्चे देश को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। उन्होंने साइंटिस्ट, डॉक्टर, इंजीनियर के साथ शिक्षकों को सम्मानित करने की वकालत की।

कहा कि बच्चों को सही दिशा देने वाले अध्यापकों को वह सम्मान नहीं मिल पाता है, जो डॉक्टरों, साइंटिस्टों व इंजीनियरों को मिलता है। कहा कि जरूरत है सभी धर्म संप्रदाय के लोग आगे आकर देश को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed