राहुल गांधी का अल्टीमेटम, मोदी को दिए छह महीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सरकार और मंत्रिमंडल की औपचारिक घोषणा न हुई
अमेठी के गौरीगंज में बुधवार को शहर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल ने साफ कहा कि वे छह माह तक केंद्र सरकार के कार्यों पर निगाह रखेंगे।
यदि सरकार ने इस दौरान जनहित के खिलाफ कोई भी फैसला लिया तो सड़क पर उतरकर संघर्ष छेड़ा जाएगा।
प्रियंका करेंगी बूथवार समीक्षा
राहुल के साथ ही मौजूद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे अगले हफ्ते अमेठी आकर चुनाव की बूथवार समीक्षा करेंगी।
इससे पहले दोनों भाई-बहन जामा थाने के बरौलिया गांव पहुंचे और दो दिन पूर्व लगी आग में अपना सब कुछ गवां चुके लोगों को सहायता किट के साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
16वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार को पहली बार बहन प्रियंका वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र में सत्ता संभालने जा रही राजग सरकार को निशाने पर रखा।
कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
लोकसभा सीट अमेठी से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले राहुल ने विपरीत परिस्थितियों में समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
कहा, कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों ने ऐसे समय उनका और पार्टी का साथ दिया जब पूरा प्रदेश साथ छोड़ चुका था।
प्रियंका ने भी चुनाव में गांधी परिवार की लाज बचाने के लिए कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।
राहुल ने कहा कि बीते 10 सालों में उन्होंने अमेठी में विकास के नए आयाम स्थापित किए। संप्रग सरकार के दौरान शुरू हुए विकास कार्य ठप न पड़ें। इसकी कोशिश आगे भी जारी रखेंगे।
सख्त नहीं रही राहुल की सुरक्षा
आमतौर पर राहुल व प्रियंका के पास फटकने वालों को जबरन दूर करने वाली एसपीजी भी बुधवार को पहले जितनी सख्त नहीं नजर आई।
राहुल ने भी मीडिया को देखकर अपनी गाड़ी का शीशा नीचे कर दिया और चलते-चलते लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इनकी रही मौजूदगी
केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, माता प्रसाद वैश्य, विधायक मो. मुस्लिम, राधेश्याम धोबी, प्रदेश महासचिव राजीव सिंह, चंद्रकांत दुबे, अशोक सिंह हिटलर, संजय पाठक, बृजेंद्र शुक्ल, अनिल सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप सिंहल, अनूप श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, पंकज मिश्र सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।