बूथ में 'कमल' देख बौखलाए राहुल, कहा मिटा दो इसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और मोदी के हमलों से आहत राहुल मतदान के लिए दिन अमेठी में ही थे। इस दौरान भी उनकी भाजपा विरोधी मानसिकता प्रदर्शित हुई।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फूला गांव स्थित प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र का जायजा लिया।
इस दौरान ब्लैक बोर्ड पर कमल का फूल बना था। इस पर राहुल ने आपत्ति जताई। इसके बाद आननफानन में मतदान कर्मियों ने उसे तत्काल मिटवा दिया।
गौरतलब है कि अमेठी में राहुल को पहली बार भाजपा और आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्टर मिल रही है, जिस पर कहा जा रहा है कि राहुल को अब वॉक ओवर नहीं मिलेगा।
मतदान के दिन अमेठी में
मतदान के दौरान बुधवार को अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की नीच जाति के बयान का करारा जवाब दिया।
राहुल ने कहा कि कोई जाति नीची नहीं, बल्कि कुछ लोगों की सोच नीची होती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी उनका घर है।
उन्हें इस क्षेत्र के विकास और यहां के युवाओं को रोजगार दिलाने की चिंता है। मतदान के दौरान पहली बार अमेठी आने के सवाल का राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया।
मोदी पर भी साधा निशाना
बुधवार को अचानक अमेठी के कोरारी लच्छनशाह के मतदान केंद्र गांधी इंटर कॉलेज पहुंचे राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को करारा जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि कोई जाति नीची नहीं, बल्कि कुछ लोगों की सोच नीची होती है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार के बीच शह मात का यह खेल पांच मई को तब तेज हो गया जब अमेठी के दुलापुर खुर्द गांव में सभा करने पहुंचे मोदी ने राजीव गांधी पर गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया था।
मोदी ने सोनिया गांधी पर भी तल्ख टिप्पणी की थी।
प्रियंका ने कहा जनता देगी जवाब
प्रियंका वाड्रा ने मोदी के इस बयान की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए कहा था कि वे (नरेंद्र मोदी) सत्ता के लिए नीच राजनीति कर रहे हैं।
इस पर पलटवार करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे नीची जाति के जरूर हैं लेकिन उनकी राजनीति नीची नहीं है।
प्रियंका ने कहा था कि मोदी ने जो उनके पिता का अपमान किया है। इसका जवाब अमेठी की जनता देगी।