{"_id":"67b78043b4afe9235e0797f1","slug":"rahul-gandhi-expressed-concern-over-low-participation-of-dalits-and-increasing-unemployment-raebareli-news-c-101-1-slko1034-127945-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राहुल गांधी ने दलितों की कम भागीदारी व बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राहुल गांधी ने दलितों की कम भागीदारी व बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता
Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के शंकरपुर स्थित राणा बेनी माधव इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते रा
- फोटो : संवाद
रायबरेली। छात्रावास में कम होती सुविधाओं और बढ़ती समस्याओं का मुद्दा ही नहीं उठा, बल्कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और दिनोंदिन घटती भागीदारी पर भी चिंता जताई गई। रोजगार, संविधान, अग्निवीर जैसे कई मुद्दों पर छात्रों ने खुलकर अपनी बात रखी। मौका था शहर के मूल भारती छात्रावास में दलित छात्र संवाद का।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर बात की। छात्रों ने भी बेबाकी से अपना पक्ष रखा और सांसद से मिलकर काफी खुश नजर आए। एमए अंतिम वर्ष के छात्र शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दलित छात्र संवाद में सभी छात्रों ने अपनी बात रखी। छात्रावास की मूलभूत समस्याओं के संबंध में सांसद को पत्र सौंपा गया। कहा, छात्रावास में पहले जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उच्च शिक्षा में कम भागीदारी की बात चली तो सांसद ने कहा कि हर वर्ग को बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए।
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रिंसू ने सांसद से आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर बात की। कहा कि एआई जैसे काम कर रहा है, उससे नौकरियां कम हो रही हैं। इस पर सांसद ने जवाब दिया कि मशीन भी कोई व्यक्ति ही बनाता है। प्रिंसू के मुताबिक सांसद ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्र कपिल देव ने अग्निवीर का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सांसद ने उनसे घर-परिवार के बारे में पूछा और हालचाल लिया। प्रमोद कुमार ने बेरोजगारी पर चर्चा की। भोला भारती ने कहा कि बीएड करने वाले भटक रहे हैं, उन्हें रोजगार चाहिए। संजीत कुमार ने बताया कि सांसद ने छात्रावास की मूलभूत जरूरतें पूरी कराने का भरोसा दिया है। अनुराग रावत ने डी-फार्मा वालों की समस्या उठाते हुए कहा कि उन्हें सरकारी संस्थाओं में रोजगार नहीं मिल रहा है। कैंपस से ही रोजगार मिले, ऐसा प्रयास होना चाहिए।