फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi performs pooja in Congress office in Raebareli.

Raebareli: राहुल गांधी ने नामांकन के बाद निभाई मां सोनिया गांधी की परंपरा, कार्यालय में की पूजा

Fri, 03 May 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 03:31 PM IST
सार

रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पूजा-पाठ में भाग लिया। राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi performs pooja in Congress office in Raebareli.
पूजा-पाठ के दौरान राहुल गांधी व उनके परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद था। यहां पर नामांकन से पहले पूजा करने की परंपरा सोनिया गांधी ने 2004 में शुरू की थी। राहुल गांधी ने भी इस परंपरा को निभाया।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने सबसे पहले 1999 में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन 2004 में राहुल गांधी के लिए सीट छोड़ दी तब से वह रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं। इस बार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उनकी सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केएल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन; 1983 में राजीव गांधी के साथ वे आए थे अमेठी, तभी से यहीं के हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किशोरी लाल को अमेठी से प्रत्याशी बनाने पर स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार ने पहले ही हार मान ली


राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर उनके अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन नामांकन के अंतिम दिन राहुल गांधी ने सीट बदल दी। इसके पहले जब राहुल गांधी कार्यालय आए तो लेकिन भीड़ के कारण वह अपनी गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए थे। इसे प्रशासन का नामांकन में असहयोग कहा जाए या फिर किसी का दबाव। बताया जा रहा है कि वह रास्ता भी नहीं बंद किया गया था जहां से काफिले को निकलना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed