{"_id":"5ad76e234f1c1b9f098b5391","slug":"rahul-gandhi-can-not-speak-with-out-notes-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पर्ची 15 मिनट भी नहीं बोल सकते राहुल गांधी : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पर्ची 15 मिनट भी नहीं बोल सकते राहुल गांधी : भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में उनके सामने 15 मिनट भी नहीं टिक पाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बिना पर्ची पढ़े कहीं भी लगातार 15 मिनट नहीं बोल सकते हैं। यहां तक कि किसी भी जनसभा या संसद की कार्यवाही में राहुल लगातार 15 मिनट तक नहीं बोले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन्हें शोक संदेश लिखने के लिए भी नकल करनी पड़ती है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दें तो यह हास्यास्पद ही है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में राकेश त्रिपाठी ने कहा, अमेठी में विद्यार्थियों के विकास से जुड़े प्रश्नों पर निरुत्तर राहुल गांधी, केंद्र व राज्य सरकार पर जवाबदेही टालकर बचने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
आजादी के बाद से गांधी परिवार ने ही अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व किया और देश में सबसे ज्यादा समय तक केंद्र में सत्ता संचालन भी इसी परिवार ने ही किया है।
इसके बावजूद दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। राहुल को बताना चाहिए कि इन क्षेत्रों की समस्याओं के लिए उन्होंने कितनी बार मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को पत्र लिखे हैं।
वहीं केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अमेठी और रायबरेली में विकास योजनाएं शुरू हुई हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार सुनिश्चित देख राहुल गांधी कुछ भी बोल रहे हैं।