फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul gandhi can fight from Amethi: Priyanka told the District President who reached Delhi - Go prepare, Ameth

अमेठी से लड़ सकते हैं राहुल: दिल्ली पहुंचे जिलाध्यक्ष से बोलीं प्रियंका- जाओ तैयारियां करो, अमेठी हमारा परिवार

Wed, 06 Mar 2024 06:46 PM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

Rahul gandhi: राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे संकेत प्रियंका गांधी ने दिए हैं। दिल्ली पहुंचे अमेठी जिलाध्यक्ष से प्रियंका ने राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने का संकेत दिया है। 

विज्ञापन
Rahul gandhi can fight from Amethi: Priyanka told the District President who reached Delhi - Go prepare, Ameth
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


वीवीआईपी सीट में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी हैं। 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। लेकिन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल तो उठे लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी के ही अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है। जिस पर प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। अमेठी लोक सभा चुनाव में जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना व चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संकेतों में राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी के संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव की पुष्टि के बाद बुधवार को अमेठी पहुंचे जिलाध्यक्ष ने लोगों यह बात बताई है। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुहाट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका से दिल्ली में मुलाकात होने व प्रियंका के ओर से संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कहने की पुष्टि की है। फिलहाल अभी राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ने की आधिकारिक पुष्टि के रूप में सूची जारी होना शेष है।

तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके है राहुल गांधी
राहुल गांधी ने 2004 में 14वीं लोकसभा से पहला चुनाव लड़ा। 390784 मत मिले। 290853 वोटों से जीत दर्ज की। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 464195 मत मिले। इस बार 378198 मतों से जीत हुई। 2014 में राहुल गांधी के सामने वर्तमान में केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरीं। चुनाव में राहुल गांधी को 408651 तो स्मृति जूबिन इरानी को 300748 मत मिले। इस चुनाव में राहुल गांधी की जीत का आंकड़ा कम हुआ और 107903 पर सिमट गए। 2019 में राहुल गांधी व स्मृति जूबिन इरानी के बीच हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 468514 तो राहुल गांधी को 413394 मत मिले। इन चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 55120 मतों से जीत दर्ज की।


2024 में भाजपा की प्रत्याशी हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री 2014 से लगातार संसदीय क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख का हिस्सा बनते हुए जनसंवाद कर रही हैं। वर्तमान में भी सांसद खेल प्रतियोगिता व जनसंवाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच बनी हुई हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस से राहुल गांधी उम्मीदवार बनते हैं तो राहुल गांधी को अमेठी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ा मुकाबला करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed