फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay yatra arrived in Amethi.

अमेठी में राहुल गांधी: बोले - कांग्रेस लीगल गारंटी के साथ एमएसपी देगी और जातीय जनगणना कराएगी

Mon, 19 Feb 2024 10:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Feb 2024 10:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों को लीगल गारंटी के साथ एमएसपी दी जाएगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay yatra arrived in Amethi.
अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसान दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहा है लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो कांग्रेस लीगल गारंटी के साथ एमएसपी देगी और जातीय जनगणना कराएगी। राहुल गांधी अमेठी में जनता को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी पहुंची। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, इसके पहले भाजपा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें झूठों का सरदार कहा।

राहुल गांधी ने कहा कि किसान दिल्ली जा रहे हैं... आज मैंने फोटो देखी कि किसान पुलिसवालों को खाना खिला रहे हैं और पुलिसवाले किसानों को रोक रहे हैं... किसान क्या मांग रहा है? किसान कह रहा है कि हमें एमएसपी दो। इसमें क्या बड़ी बात है? कांग्रेस पार्टी किसानों को लीगल गारंटी के साथ एमएसपी देगी।
विज्ञापन

 


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कांग्रेस सरकार में हजारो करोड़ों की योजनाएं यहां(अमेठी) पर आईं... लेकिन ज्यादातर योजनाएं अटकी रहीं... मैं पूछता हूं कि जो योजनाएं UPA की सरकार में लाई गई थीं वो आज क्यों बंद हैं? क्योंकि वे(भाजपा) उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में काम नहीं करना चाहते हैं। वे दुश्मनी निकालने की साजिश कर रहे हैं।

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध करते भाजपाई:



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed