फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi and smriti irani will be in amethi today

अमेठी पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री स्मृति का राहुल पर वार, पूछा- एमपी के सीएम के बयान पर क्यों रहे चुप

Fri, 04 Jan 2019 04:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jan 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and smriti irani will be in amethi today

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच गई हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा कि जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ यूपी व बिहार के युवाओं के खिलाफ बोल रहे थे तब राहुल गांधी चुप क्यों थे...? उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी अमेठी की जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे?

विज्ञापन

  वहीं, राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण अमेठी में जो विकास हो रहा है उसके कारण राहुल को बार-बार अमेठी आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मृति ईरानी आज अमेठी के दौरे पर हैं। राहुल गांधी भी सीधे अमेठी के फुरसतगंज हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। राहुल गांधी दो दिन अमेठी में रहेंगे।

राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले ही पोस्टर वार भी शुरू हो गया। अमेठी में कई जगहों पर लगे पोस्टरों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं।

आपको बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यूपी व बिहार के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। कमलनाथ के बयान पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आपत्ति जताई थी।

इसी को लेकर अमेठी में कई जगह दीवारों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, 'सपा के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार से हटाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जवाब दें।'

ये है दोनों नेताओं का कार्यक्रम

राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे के मुताबिक राहुल शुक्रवार दोपहर बाद सीधे हवाई जहाज से फुरसतगंज पहुंचेंगे। इसके बाद सलोन व परशदेपुर होते हुए गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां से अमेठी होते हुए मुंशीगंज स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचकर विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति ईरानी शुक्रवार 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगी। यहां से कार द्वारा दोपहर 12 बजे गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल पहुंचेंगी। इसके बाद वे अमेठी में रजाई वितरण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी फिर शाम को दिल्ली लौट जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed