फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi and amit shah will start election preparation from up

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, 4 जुलाई से मिशन यूपी

Tue, 03 Jul 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and amit shah will start election preparation from up
अमित शाह-राहुल गांधी

भाजपा और कांग्रेस ने देश के सबसे बड़े राज्य में मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में जीत की राह तलाशने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 4 जुलाई से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर, फूलपुर के बाद कैराना व नूरपुर में भाजपा की हार के बाद अमित शाह यूपी में पहली बार आ रहे हैं। 4 जुलाई को वह मिर्जापुर में भाजपा के काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के  लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों व अन्य नेताओं से मुलाकात कर जमीनी हालात का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन


यहीं से वह सपा-बसपा के संभावित गठबंधन की काट तलाशेंगे। वाराणसी में वह भाजपा आईटी सेल के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से शाह भाजपा के मीडिया कंपेन को धार देंगे ताकि विरोधियों की मजबूती से घेराबंदी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जुलाई को अमित शाह आगरा में बृज व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। एक तरह से वह पश्चिम और पूर्वांचल दोनों ही क्षेत्रों का फीडबैक लेंगे। उनके इस दौरे को मिशन 2019 के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मगहर (संत कबीरनगर) से 28 जून को संत कबीर के बहाने यूपी से चुनाव अभियान का श्रीगणेश कर चुके हैं।

दूसरी तरफ राहुल गांधी भी 4 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह उस मुस्लिम किसान के घर भी जाएंगे जिसकी गेहूं खरीद केंद्र  के बाहर मौत हो गई थी।

इसके बहाने वह भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। खरीद केंद्र पर काल के गाल में समाए किसान के घर भाजपा का कोई प्रमुख नेता नहीं पहुंचा है।

दोनों के लिए अहम है यूपी

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इसलिए भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए यूपी अहम है। भाजपा व उसके सहयोगी अपना दल को 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 सीट मिली थी। कांग्रेस केवल अमेठी व रायबरेली में ही जीत पाई थी। 2019 में दिल्ली पर राज करने के लिए यूपी को साधना जरूरी है।

भाजपा अपनी मौजूदा स्थिति को बरकरार रखना चाहेगी तो कांग्रेस का जोर अपनी स्थिति में सुधार करना रहेगा। 28 जून को मगहर के बाद पीएम मोदी 14 या 15 जुलाई को मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed