{"_id":"588db9c34f1c1b3c3de80029","slug":"rahul-and-akhilesh-on-mega-road-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विजय रथ से 'यूपी के लड़कों' ने किया रोड शो, राहुल ने अखिलेश को खिलाई चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय रथ से 'यूपी के लड़कों' ने किया रोड शो, राहुल ने अखिलेश को खिलाई चॉकलेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
रोड शो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ताज होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव रोड शो के लिए सड़कों पर निकले। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए समर्थक और कार्यकर्ता जुटे हैं। बता दें कि गठबंधन के बाद साझा स्लोगन जारी किया गया है, ‘यूपी को ये साथ पसंद है’। वहीं पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, ‘यूपी के लड़के VS बाहरी मोदी’। देखें रोड शो की तस्वीरें...
रोड शो
जीपीओ स्थित गांधी चौराहे से राहुल और अखिलेश का रोड शो शुरू हुआ यहां अखिलेश और राहुल ने गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
रोड शो
कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं। रोड शो के बाद जनसभा भी मुस्लिम बहुल हुसैनाबाद इलाके में होगी। रोड शो के दौरान राहुल ने अखिलेश को चॉकलेट खिलाई, दोनों ने ड्राईफ्रूट्स भी खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड शो
यह रोड शो मेफेयर चौराहा (हजरतगंज होते हुए) और नॉवेल्टी चौराहा (लाल बाग) होते हुए मुस्लिम बहुल कैसरबाग इलाके में पहुंचा।
विज्ञापन
रोड शो
- फोटो : amar ujala
कैसरबाग से नजीराबाद रोड होते हुए अमीनाबाद झंडेवाला पार्क, फिर महिला कॉलेज, मौलवी गंज, रकाबगंज, नक्खास व अकबरी गेट होते हुए चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होते हुए हुसैनाबाद घंटाघर आया।