फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raging in IERT

नंगा कर, मुर्गा बना, सीनियर ले रहे रैगिंग

Sun, 24 Aug 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
raging in IERT

तमाम पाबंदियों के बावजूद आईईआरटी में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


खौफजदा छात्र ने केंद्रीय एंटी रैगिंग सेल के टोल फ्री नंबर पर भी इसकी शिकायत की है। इस बाबत सेल के अफसरों की ओर से पूछताछ के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है।

दबाव के बाद सक्रिय संस्थान प्रशासन ने संबंधित छात्र से पूछताछ के साथ जांच भी बैठा दी है। तीन छात्रों को चिह्नित किया गया है। फिलहाल उन्हें हॉस्टल एलाट नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

ये जुल्म हो रहे जूनियरों पर

raging in IERT

संस्थान में रैगिंग की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। इससे इस साल दाखिला लेने वाले विद्यार्थी दहशत में हैं। वरिष्ठों के निर्देश पर ज्यादातर छात्रों ने सिर मुड़वा दिए हैं।

जिन्हें हॉस्टल में रहना है उन्हें सिर पर बाल न उगाने का निर्देश है। अन्य नवप्रवेशियों को जीरो कट रखने का आदेश मिला है। इसके अलावा छात्रों को रात भर जगाया जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि उन्हें मुर्गा बनाया जा रहा है। सीनियर नंगा भी कर दे रहे हैं। नवप्रवेशियों को कई अन्य तरह से भी प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्राओं को भी दो चोटी में रहने की हिदायत है।

छात्र-छात्राओं में रैगिंग को लेकर इस कदर खौफ है कि वरिष्ठों के हर आदेश का पूरा पालन करते दिख रहे हैं और जुबान भी बंद है।

छात्र ने दिया ये बयान

raging in IERT

दो छात्रों के परिवार वालों ने केंद्रीय एंटी रैगिंग सेल के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। रैगिंग सेल ने इसे गंभीरता से लिया है और इस बाबत संस्थान और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने के साथ पूरी रिपोर्ट मांगी है।

सेल की सख्ती के बाद संस्थान प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शिकायत करने वाले एक छात्र से पूछताछ की।

चीफ प्रॉक्टर नीरज शुक्ला ने बताया कि छात्र का कहना था कि उसे रातभर जगाया गया। उसका यह भी कहना था कि वरिष्ठों के व्यवहार से वह दहशत में है।

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से हो रही पूछताछ

raging in IERT

चीफ प्रॉक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि नवप्रवेशी ज्यादातर छात्रों ने सिर मुड़ा लिए हैं। हालांकि संस्थान को रैगिंग की कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद स्वत: संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है कि इनके बाल बनवाने के पीछे आखिर वास्तविक कारण क्या है।

हॉस्टल और संस्थान परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके लिए अलग-अलग एंटी रैगिंग कमेटी भी बनाई है। उन्होंने बताया कि हर छात्र-छात्रा से पूछताछ की जा रही है। तीन छात्रों को संदिग्ध पाया गया है। उनका हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्रों ने गार्ड को पीटा

आईईआरटी में कुछ छात्रों ने शुक्रवार को गार्ड की पिटाई कर दी थी। उनका कहना था कि इस तरह की स्थिति से उन्हें आए दिन रूबरू होना पड़ता है। इससे नाराज गार्ड शनिवार को संस्थान नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed