फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raghvendra Singh news advocate general of Uttar Pradesh.

राघवेंद्र सिंह बने यूपी सरकार के महाधिवक्ता, राज्यपाल की मंजूरी

Fri, 14 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Raghvendra Singh news advocate general of Uttar Pradesh.
राघवेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

अवध बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह प्रदेश सरकार के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री सिफारिश पर राज्यपाल ने उनके नाम का अनुमोदन कर दिया है। इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व में नियुक्त म‌हाधिवक्ता विजय बहादुर पाठक का इस्तीफा मंजूर कर लिया।

विज्ञापन


राघवेंद्र सिंह 1980 से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने वकालत की शुरुआत 1977 में हरदोई से की थी। वह मूलत: हरदोई जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


1998 में वह शाहाबाद सीट से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए थे। 2008 में वह अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। 66 वर्षीय राघवेंद्र सिंह 6 साल तक भाजपा की लीगल विंग के राष्ट्रीय संयोजक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्यसचिव राहुल भटनागर ने उन्हें महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के पद पर नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी।

उनकी नियुक्ति के बाद उनके गोमती नगर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और उनके नजदीकी लोगों ने पहुंचकर बधाइयां दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed