फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: One dead, four injured in head-on collision between two dumpers in Rae Bareli

Raebareli: रायबरेली में दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Fri, 22 Nov 2024 12:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2024 12:10 PM IST
सार

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक डंपर चालक की मौत हो गई व चार घायल हो गए। टक्कर में दोनों डंपरों के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Raebareli: One dead, four injured in head-on collision between two dumpers in Rae Bareli
आपस में टकराए दो डंपर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर दोसड़का के निकट बृहस्पतिवार की देर रात को दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। भीषण टक्कर में दोनों डंपरों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि घटना में एक डंपर के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों डंपरों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहे डंपर की देर रात करीब डेढ़ बजे फतेहपुर की ओर जा रहे खाली डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डंपरों के इंजन वाले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद दोनों डंपरों पर सवार बाराबंकी के डिबियापुर हैदरगढ़ निवासी सूरज यादव (33) पुत्र रूपमपाल यादव व गांव के ही क्लीनर सतनाम रावत (32) पुत्र स्वामीनाथ, बाराबंकी के समसरा गंगापुर निवासी पिता पुत्र रामतीरथ (60) व सच्चिदानंद मिश्र (45) व दूसरे डंपर का चालक बस्ती जिला के जमुआंवा सोनहा निवासी रंजीत उर्फ रामजीत (32) पुत्र रामबागीच गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों डंपरों के चालक व क्लीनर क्षतिग्रस्त इंजन में फंसे हुए थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकलवाया और फौरन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने खाली डंपर के क्लीनर सतनाम रावत को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज यादव, रंजीत, राम तीरथ व सच्चिदानंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed