फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Married woman murdered in Bhundal Guest House near SP residence

Raebareli: एसपी आवास के पास भुंदल गेस्ट हाऊस में विवाहिता की हत्या, चेहरे और गले में मिले चोट के निशान

Thu, 22 May 2025 04:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 May 2025 04:30 PM IST
सार

रायबरेली के भुंदल गेस्ट हाऊस में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मामले में दो नामी सराफा व्यवसायी समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Raebareli: Married woman murdered in Bhundal Guest House near SP residence
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक आवास के पास भुंदल गेस्ट हाऊस में बुधवार रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। मायका पक्ष ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और पति समेत अन्य लोगों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शहर के दो नामी गिरामी सराफा व्यवसायी समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक सराफा व्यवयासी ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बाराबंकी जिले के पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ निवासी रामकुमार सोनी के मुताबिक बेटी मानसी (24) की शादी दो साल पहले रायबरेली शहर के जजेज कॉलोनी सिविल लाइन निवासी शिवम के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज भी दिया था। बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में 10 लाख रुपये की और मांग कर रहा था। दहेज न देने पर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पिता के मुताबिक रात करीब नौ बजे दामाद ने फोन करके सूचना दी कि आपकी बेटी का खेल खत्म हो गया है। मौके पर आया तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी। चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। उनकी बेटी की दहेज की खातिर हत्या की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प पर पीएम मोदी का जताया आभार, यहां देखें उन 19 अमृत रेलवे स्टेशन की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, पूर्वी और पश्चिम के जिलों में 19 मौतें; रास्तों पर गिरे सैकड़ों पेड़. ये हैं पूर्वानुमान


खास बात ये है कि जहां पर घटना हुई है, वहीं पर पुलिस अधीक्षक का आवास है। बावजूद आरोपियों को तनिक भी पुलिस का खौफ नहीं रहा और उन्होंने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतक मानसी के सगे और चचिया ससुर शहर के नामी गिरारी सराफा व्यवसायी हैं। जजेज कॉलोनी में भुंदल गेस्ट हाऊस बना है, जहां पर यह घटना हुई। घटना को लेकर मायका पक्ष में नाराजगी दिखी। सभी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति शिवम, सगे ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश, वरुण और चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल के खिलाफ केस दहेज हबत्या का केस दर्ज किया गया है। पति और ससुर संजय को हिरासत में लिया गया है। सीओ सदर को मामले की विवेचना सौंपी गई है।

हैदरगढ़ के नामी गिरामी व्यवसायी हैं रामकुमार
मानसी के पिता रामकुमार सोनी का हैदरगढ़ में सराफा का बड़ा कारोबार है। बेटी का शव देखकर रामकुमार फफक कर रो पड़े। बोले यह कभी सोचा नहीं था कि इस तरह उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। बेटी ने कई बार प्रताड़ना के बारे में बताया था। लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिता के मुताबिक बेटी के सगे और चचिया ससुर भी इस घटना के लिए ज्यादा जिम्मेदार है। वह भी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों की मदद ली जाएगी।

मामले में होगी सख्त कार्रवाई-सीओ
सदर अमित सिंह ने बताया कि मानसी की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed