फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Lucknow Yashwant Nagar Express breaks jammed.

Raebareli: लखनऊ यशवंत नगर एक्सप्रेस के ब्रेक जाम हुए, 35 मिनट बाद रवाना किया गया

Fri, 30 Aug 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

लखनऊ यशवंतनगर एक्सप्रेस शाम करीब 7:30 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के पहिए जाम होने लगे। इससे ट्रेन की स्पीड धीमी हो गई। 

विज्ञापन
Raebareli: Lucknow Yashwant Nagar Express breaks jammed.
बछरावां स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड के बछरावां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम बछरावां रेलवे स्टेशन से गुजर रही लखनऊ यशवंत नगर एक्सप्रेस की एस-1 बोगी के ब्रेक जाम होकर आपस में चिपकने लगे। जिससे चलती ट्रेन को लोको पायलट ने रोक दिया। 35 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ यशवंतनगर एक्सप्रेस शाम करीब 7:30 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के पहिए जाम होने लगे। इससे ट्रेन की स्पीड धीमी हो गई। पहियों के ब्रेक एक्सल में खराबी से ट्रेन में मौजूद लोको पायलट ने प्लेटफार्म नंबर एक पर इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर मौजूद इंजीनियर को सूचना दी गई। पता लगा कि ट्रेन के एस-1 कोच में ब्रेक पहियों से चिपक रहा है जिससे गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही है। इंजीनियरों की टीम ने ट्रेन को चेक किया और फिर तकनीकी दिक्कत को दूर किया। 35 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में लखनऊ से ही टेक्निकल दिक्कत थी जिसे बछरावां रेलवे स्टेशन पर 35 मिनट तक रुक कर सही किया गया। 35 मिनट बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed