{"_id":"66d1e28236469aff3a0260fe","slug":"raebareli-father-says-son-died-after-giving-the-injection-alleged-carelessness-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत पर हंगामा: पिता का आरोप इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद हो गई चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत पर हंगामा: पिता का आरोप इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद हो गई चली गई जान
Fri, 30 Aug 2024 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:47 PM IST
सार
दो साल के बच्चे आस्तीक को नेहरू नगर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली शहर के नेहरू नगर क्रासिंग के पास स्थित एक नर्सिंगहोम में शुक्रवार को इलाज के दौरान दो माह के बच्चे की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के इलाज से संबंधित सभी अभिलेखों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बख्तावर खालिकपुर निवासी इंद्रेश कुमार ने बीती 26 अगस्त को दो साल के बच्चे आस्तीक को नेहरू नगर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही की गई। ठीक से इलाज होता तो बच्चे की जान बच जाती।
विज्ञापन
सूचना पर एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। बच्चे के इलाज से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अजय श्रीवास्तव का कहना है कि बच्चे की हालत नाजुक थी। वह हेपेटाइटिस से ग्रसित था। लीवर भी फेल हो चुका था। बच्चे को लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन परिवार के लोग उसे लेकर नहीं गए। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसीएमओ को भेजकर जांच कराई गई है। अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन