फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Constable commits suicide by hanging after receiving information about wife's suicide

Raebareli: पत्नी की आत्महत्या की सूचना पर सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, इसी साल हुई थी शादी

Fri, 18 Oct 2024 05:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

रायबरेली की ऊंचाहार कोतवाली में तैनात सिपाही की इसी साल शादी हुई थी। उसने पत्नी की आत्महत्या की सूचना पर खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
Raebareli: Constable commits suicide by hanging after receiving information about wife's suicide
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के औरैया में पत्नी की आत्महत्या की सूचना से आहत सिपाही ने अपने आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके आवास ने फंदे पर लटकता मिला है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली में तैनात सिपाही उपमेंद्र सिंह पुत्र राम नारायण सिंह औरैया जनपद के बनारसीदास का रहने वाला था। वह करीब दो साल से ऊंचाहार कोतवाली में तैनात था। शुक्रवार को उसकी कोतवाली में पहरा ड्यूटी थी। दोपहर एक बजे उसने अपनी ड्यूटी खत्म की  और उसके बाद नगर के गायत्री नगर मुहल्ले में अपने किराए के मकान में चला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया, जाएंगे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मृतक युवक के पिता के बयान से हड़कंप, बोले- न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ करूंगा आत्मदाह


दोपहर बाद करीब तीन बजे मुहल्ले के लोग उसके कमरे की ओर गए और उसका दरवाजा खोला तो दंग रह गए। सिपाही का शव एक रस्सी के सहारे छत की हुक से लटक रहा था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली को दी। तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और सिपाही के शव को फंदे से उतारा।

बताया जाता है कि शुक्रवार को ही दिन में करीब 11 बजे उसकी पत्नी संतोषी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले डेढ़ माह से पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव था जिस कारण सिपाही की पत्नी संतोषी औरैया में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed