Raebareli: पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों का काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
रायबरेली के अमावां में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटकते पाए गए हैं। दोनों के पैर जमीन पर रखे हुए थे। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमराजपुर पचखरा गांव के बाहर रविवार सुबह शिव बहादुर (26) और महिमा (20) का शव शीशम के पेड़ से लटकते मिले। शिव बहादुर का मफलर, जबकि महिमा का परदे के फंदे से शव लटक रहा था। खास बात ये थी कि युवक के दोनों पैर जमीन पर और युवती के दोनों पैर घुटनों के बल जमीन पर रखे हुए थे। प्रेमी युगल की मौत की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा व फोरेंसिक टीम ने मौके पहुंचकर जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। युवक के बड़े भाई रामबरन यादव ने घटना को हत्या बताते हुए जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पृथमदृष्टया पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर पुत्र गंगा प्रसाद टेंट हाऊस में काम करता था, जबकि खदरी गांव की महिमा (20) पुत्री रामसमुझ यादव कक्षा आठ की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। दोनों के पिता खेती करते हैं। सुबह करीब छह बजे गांव के लोग बाग की तरफ गए तो देखा कि शीशम के पेड़ से युवक व युवती पेड़ की डाल से लटक रहे हैं। दोनों गांव आसपास होने के चलते परिजन मौके पर आ गए। दोनों की पहचान के बाद माहौल गमगीन हो गया। मिल एरिया थाना प्रभारी के अवकाश होने पर सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक शिव बहादुर के बड़े भाई का आरोप है कि जिस तरह शिव बहादुर, महिमा के पैर जमीन पर रखे हुए थे, उससे लगता है कि दोनों की हत्या की गई है। दोनों खुदकुशी नहीं कर सकते हैं। इसकी जांच हो।
ये भी पढ़ें - शंकराचार्य के खिलाफ FIR: अखिलेश बोले, उन्हें अपमानित करने के लिए लाया गया 20 साल पुराना मामला
ये भी पढ़ें - "बिकाऊ लोगों को माफ नहीं करेगा बहुजन समाज", बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलीं मायावती
उधर, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और विवाह को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। चर्चा है कि पारिवारिक विरोध के चलते दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, लेकिन पुलिस हत्या के बाद शवों को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को फंदे से लटकाया गया है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फोरेंसिक टीम नेे घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.